बलौदाबाजार डीईओ ने की बड़ी कार्रवाई, दो सहायक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में डीईओ ने दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों पर कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने का आरोप है। पहला मामला सिमगा विकासखंड का है। संजय कुमार नायक सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला औरेठी में पदस्थ थे। इस दौरान जनगणना कार्य का दायित्व दिया गया था। कार्य के दौरान शराब के नशे में पाए गये थे। मामले को डीईओ हिमांशु भारतीय ने गंभीरता से लिया और सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
राधेश्याम दीवान सहायक शिक्षक शास. प्राथ. शाला आमगांव वि.ख कसडोल की सोनाखान ग्रामीण में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एव मकानों की गणना कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। कार्य के दौरान सहायक शिक्षक ने लापरवाही बरती थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया था। स्पष्टीकरण में जवाब असंतोषजनक मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने निलंबित कर दिया है।
निलंबन के दौरान सहायक शिक्षक राधेश्याम दीवान का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी भाटापारा किया गया है। साथ ही उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।