रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक में सबसे ज्यादा पदक छत्तीसगढ़ को, IPS सहित पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला है। एडीजी, आईजी,  एसपी और डीएसपी समेत छत्तीसगढ़ के 181 अधिकारी जवान पदक से सम्मानित होंगे।

एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, आईजी अमरेश मिश्रा, एसपी आईके एलेसेला,समेत निरीक्षक,उप निरीक्षक, एएसआई,हवलदार और आरक्षक को केंद्रीय गृह मंत्री का पदक मिलेगा।

सबसे अधिक जवान कांकेर नक्सल मुठभेड़ मामले में सम्मानित होंगे। आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक मिलेगा। एनआईए में पदस्थापना के दौरान इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए अमरेश को केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जाएगा।