छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम उजियार की प्रस्तुति 9 नवंबर को..
रायपुर। छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संजोने को लिए लगातार प्रयासरत छत्तीसगढ़ी संस्था उजियार द्वारा दीपावली के अवसर पर धान एवं बांस शिल्प कला पर कार्यशाला, हमर गुरतुर गोठ और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 9 नवंबर शनिवार को सिद्ध श्री हरदेव लाला मंदिर टिकरापारा में किया जा रहा है।
उजियार के संस्थापक नागेश वर्मा ने बताया कि आयोजन के दिन छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रदर्शन लगाई जाएगी। वहीं पाटन आर्ट गैलरी के संचालक रामकुमार पटेल और चंद्रप्रकाश साहू द्वारा धान और बांस शिल्प कला सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सिखाया जाएगा। इसके साथ दोपहर 12 से 4 बजे तक नितीश यादव और लोकेश द्वारा हमर गुरतुर गोठ का आयोजन होगा। जिसमें हम हमारी संस्कृति को लेकर लोगों से चर्चा करेंगे।
उजियार के सह संस्थापक आदित्य साहू ने कहा कि शाम को 6 बजे से छत्तीसगढ़ी सामूहिक लोकनृत्य का का आयोजन होगा। जिसके प्रभारी जितू दुलरवा है। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जाएगी।