रायपुर

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी धान खरीदी... सीएम साय बालोद से करेंगे शुरुआत

रायपुर। धान खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों को आज से राहत मिलेगी। प्रदेश में आज 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर बाद 2 बजे बालोद पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। साथ ही बालोद में जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर सम्मेलन में शामिल होंगे।

बता दें कि राज्य में 2 हजार 739 खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे।

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कृषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है।