रायपुर

सुनील सोनी 46,167 वोटों से जीते.... एक भी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं

रायपुर। रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जीत गए। उन्होंने  45000 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा को इस चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी। कमाल की बात ये रही की सुनील सोनी के खिलाफ आकाश शर्मा एक भी राउंड की गिनती में आगे नहीं बढ़ सके। हद तो तब हो गयी, जब एकजुटता का दावा करने वाली कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के क्षेत्र से भी भाजपा को ही लीड मिली। कांग्रेस वहां भी पीछे रही। 

तृतीय चरण के बाद भाजपा 11,240 और कांग्रेस को 5909 मत मिले।  वहीं चौथे चरण के बाद भाजपा 14, 374 और कांग्रेस 8,738 मत पर रहे। पांच चरण के बाद बीजेपी: 18,578, कांग्रेस: 10,213 छठवें चरण के बाद बीजेपी: 23107और कांग्रेस: 11821के साथ भाजपा ने 11,286 मतों के आगे रहे। सातवें चरण के बाद बीजेपी: 27, 911और कांग्रेस: 14,083, आठवें चरण के बाद बीजेपी को 31619 और कांग्रेस:17243मत मिले।

मतगणना के 10वें चरण के बाद भाजपा 42667 और कांग्रेस: 22038, 13वें चरण के बाद भाजपा 57817 और कांग्रेस 29597 मत मिले। 16वें चरण के बाद भाजपा:74,782 और कांग्रेस को 36,005 मत मिले। अंतिमचरण के बाद बीजेपी को 89,059 और कांग्रेस को 42,977 मिले। तब तक बीजेपी ने 46082 मतों से बढ़त बना ली थी।