अटारी कालेज में मनाया गया संविधान दिवस... सभी ने ली संविधान पालन की शपथ
रायपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अटारी रायपुर में संचालित रासेयो इकाई द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या, डा. अभया जोगलेकर ने डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पा अर्पण कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ ली। महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा गया की संविधान हम सभी को बराबर हक प्रदान करता है एवं अपनी मौलिक अधिकारों से अवगत कराता है। संविधान दिवस के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में डा. जयेश करंजगावंकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीपकांत खरे (सहा. प्रा. वाणिज्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, रासेयो स्वंय सेवकों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थिति रहे।