योगेश बने पेवा के अध्यक्ष, विपिन शर्मा सचिव
2024-12-01 10:18 AM
268
0- एसोसिएशन की एजीएम में महाराष्ट्र मंडल भवन की सभी इंजीनियर्स ने की प्रशंसा
रायपुर। महाराष्ट्र भवन में शुक्रवार की रात आयोजित प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन (पेवा) की वार्षिक सामान्य सभा में इंजीनियर योगेश शर्मा को अध्यक्ष, इं विपिन शर्मा को सचिव, इं महेश पोपटानी को कोषाध्यक्ष इं राजेश जैन को कोषाध्यक्ष व इं साहित्य राव को उपसचिव चुना गया।
इस अवसर पर इं सीएस पिल्लीवार, इं एसके अग्रवाल, इं आलोक महावर, इं नवीन शर्मा, इं प्रशांत बानी, इं हरीश पुरोहित, इं मनीष पिल्लीवार, नीलकंठ अग्रवाल, इं शैलेन्द्र शर्मा सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित प्रैक्टिसिंग इंजीनियर उपस्थित रहे।
इस मौके पर पेवा की एजीएम में पहुंचे राजधानी के गणमान्य इंजीनियर्स ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। सभी इंजीनियर्स ने मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले को इतने व्यवस्थित व वैभवपूर्ण भवन का निर्माण कर समाज व नगर के लिए एक अमूल्य संपत्ति उपलब्ध कराने के लिए बधाइयां दीं।