संतोष कुमार सिंह ने 260 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर
रायपुर | पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने 260 पुलिसकर्मियों का तबादला किया। इनमें सिपाही से लेकर एस आई तक शामिल हैं। अधिकांश ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि, एक ही थानों में लंबे समय से जमे कॉन्स्टेबलों को हटाकर दूसरे थानों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे की पुलिसिंग बेहतर हो सके। इस आदेश में एक सब इंस्पेक्टर और 10 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।
पिछले कई दिनों से यह देखा जा रहा था कि एक थाने या पेट्रोलिंग में पदस्थ पुलिसकर्मियों के चलते पुलिसिंग में कसावट नहीं आ पा रही थी। कई शिकायतें भी मिल रही थी।
कई सालों बाद इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। इसमें सिविल लाइन, खमतराई, धरसींवा, विधानसभा, मंदिरहसौद सहित लगभग सभी थानों के एसआई से लेकर हवलदार तक सभी प्रभावित हुए हैं। इसमें से कई 4 से 5 सालों से एक ही जगह जमे हुए थे। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी 45 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है।