मराठा मित्र मंडल के नवीन भवन का लोकार्पण 8 दिसंबर को
2024-12-06 03:17 PM
1493
रायपुर। मराठा मित्र मंडल रायपुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं मराठा समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह रविवार, 8 दिसंबर को स्व. बाबू राव दानी मराठा बोडिंग बूढ़ापारा रायपुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रायपुर सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं अध्यक्षता रायपुर दक्षिण के वर्तमान विधायक सुनील सोनी होंगे।
मराठा मित्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष गुणवंत राव घाटगे ने बताया कि बूढ़ापारा में क्षत्रपति शिवाजी स्कूल के पास मराठा मित्र मंडल द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए दो हाल बड़े निर्मित किए गए है। जिसका लोकार्पण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों होना है। वहीं इस अवसर पर समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा।

घाटगे ने आगे बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्ष रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी करेगे। वहीं अति विशेष अतिथि के रुप में रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विशिष्ट अतिथि के रुप में निगम सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद डा. सीमा मुकेश कंदोई और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त मोहन पवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मराठा मित्र मंडल की अध्यक्ष सुषमा महाड़िक, छत्तीसगढ़ मराठा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेद्र डुकरे, मराठा मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष महेंद्र जाधव और मराठा युवा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार जुटे हुए है।