संत शिरोमणि संताजी जगनाड़े महाराज की जयंती पर हनुमान मंदिर भजन मंडली ने प्रस्तुत किया भजन
रायपुर। महाराष्ट्रीयन तेली समाज अश्वनी नगर रायपुर ने रविवार 8 दिसंबर को संत शिरोमणि श्री संताजी जगनाड़े महाराज की 400वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में तात्यापारा हनुमान मंदिर भजन मंडली द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया। समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत भजन ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्रीयन तेली समाज अध्यक्ष राजकुमार बारबुधे ने संताजी महाराज की प्रतिमा में माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपरांत तात्यापारा हनुमान मंदिर भजन मंडली के सुमीत मोड़क ने ‘फिरत्या चाका वरती देशी माती ला आकार’, शशांक देशपांडे ने ‘सखा माझा घानेश्र्वर’, शरद देशपांडे ने ‘आबीर गुलाल उळीत रंग’, गिरीश चिंचोलकर ने ‘हरी म्हणा तुम्ही गोविंद म्हणा’, श्याम शेष ने ‘मन लागो रे लागो रे’, मिलिंद शेष ने ‘देह शुद्ध करूनी भजनी भाजावे’ और अनिल गनोदवाले ने ‘भक्ति वाचुनी मुक्ति’ भजन प्रस्तुत कर आयोजन को भक्तिमय कर दिया।

महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर महाप्रसाद भंडारा का आयोजन कर संताजी महाराज की जयंती धूम धाम से मनाई। इस अवसर पर गौरीशंकर बावनकर, दीपक हटवार, राहुल बावनकर, जितेंद्र निर्वाण, चंदन कुंबलकर, वीणा कुंबलकर, ऋतु गभने सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।