रायपुर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : सुबह 3 बजे शुरू हुई गोलीबारी, सर्चिंग अभियान जारी

रायपुर। बस्तर दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG, STF और CRPF की टीम ने माओवादियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हो रही है। हालांकि, मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 जिलों से करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। इसी बीच, गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। जवानों से संर्पक कर रहे हैं।