भारतीय मज़दूर संघ जिला इकाई के अध्यक्ष बृजेश और जिला मंत्री बने परमेश्वर
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ के रायपुर जिला इकाई का गठन बीते दिनों हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। बैठक में बृजेश मिश्रा को अध्यक्ष और जिला मंत्री की जिम्मेदारी परमेश्वर कन्नौजे को सौंपी गई। वहीं तेजप्रताप सिन्हा, शिवकुमार साहू और संजय शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।
बतादें कि बीते 28 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय चंगोराभाठा में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अश्वनी चेलक ने की। बैठक में बीएमएस के 70 वर्ष के उपलक्ष में देश भर में किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष तेजप्रताप सिन्हा, शिव कुमार साहू और संजय शर्मा को सौंपी गई। वहीं जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे को बनाया गया। संगठन मंत्री अश्वनी चेलक, सहमंत्री मिथुन मानिकपुरी, नागेंद्र बहादुर सिंह, बारुन कुमार बंजारे , पुरन कठुरे को चुना गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व पवन ओगले, प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी अचिंत बरई और कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी छोटू तांडी निभाएंगे। वहीं गणेश्वर राव, लेखराम यदुराज , अंजू शर्मा, किरण सोनी, धर्मेंद्र साहू , प्रफुल्ल सोनी, ओमप्रकाश बेलगाहे , संदेश गनवीर , उमेश कुमार नामदेव और झानेश्वर प्रजापति को कार्यकारिणी में लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे , कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी , प्रदेश कोषाध्यक्ष ओपी पाल, जौहरी लाल शर्मा, प्रदीप देवांगन , कोमल साहू के अलावा लगभग 30 की संख्या में पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।