पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर होने वाले कार्यक्रम स्थगित.. शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाला पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को जिलों में 17 दिसंबर से संपादित किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश में कहा गया है कि विभाग द्वारा जो आदेश 11 दिसंबर को जारी किया गया था, उसमें 17 दिसंबर से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण किया जाना था लेकिन इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फरवरी माह में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित होने से चुनाव का समय भी बढ़ने की संभावना नजर आने लगी है।