विधानसभा में अनुपूरक बजट में चर्चा के साथ पांच संसोधन विशेयक होंगे पेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आत प्रश्न काल और ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर चर्चा के अलावा प्रतिवेदन और 20 याचिकाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत होगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से 5 संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें नगर निगम राजस्व और जीएसटी संसोधन विधेयक प्रमुख है।
साथ ही सत्र के पहले दिन पेश 805 करोड़ रुपए के द्वितीय अनुपूरक बजट को लेकर आज पारित किया जाएगा। आज प्रश्नकाल में भाजपा विधायक अनुज शर्मा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक विक्रम मंडावी आयुष्मान योजना की राशि न मिलने पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं राजेश मूणत राशन कार्ड सत्यापन का मुद्दा उठाएंगे।