रायपुर

पुरुष बॉक्सिंग टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए रवाना

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पुरुष बॉक्सिंग टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) की पुरुष बॉक्सिंग टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता, जो 26 दिसंबर 2024 से गुरु काशी विश्वविद्यालय, भठिंडा (पंजाब) में आयोजित होगी, में भाग लेने के लिए 24 दिसंबर 2024 को रवाना होगी।

टीम के कोच राहुल कुमार पासवान और मैनेजर सुरज कुमार देशलहरे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल खेल निदेशक प्रो. रीता वेंणु गोपाल, और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजीव चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। टीम में रुद्र, एलेक्स, कुश, विजय, शेखर, धनंजय, सनत और वेणु शामिल है। विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल विभाग ने विश्वास जताया है कि टीम इस प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।