रायपुर

छत्तीसगढ़ में सात दिनों का राजकीय शोक.... GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस बारे में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

इस दौरान राज्य के सभी सरकारी भवनों और अन्य स्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वो आधे झुके रहेंगे। साथ ही साथ प्रदेश के किसी भी स्थान पर राजकीय शोक की अवधि में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

 

 

 

आपको बता दें कि कल देर रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एम्स में निधन हो गया था। घर में बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें इमरजेंसी में एम्स में भर्ती कराया गया थाजहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्रीप्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।