बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा 4 फरवरी को
रायपुर। राजधानी की प्रतिष्ठित अंकुर सांस्कृतिक संस्था द्वारा 4 फरवरी को फैंसी ड्रेस शो का आयोजन सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हाल में किया गया है। कार्यक्रम शाम 6 से 8 बजे तक आयोजित है।
अंकुर सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष किरण खंगन ने बताया कि संस्था की ओर से फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया है। आयोजन में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है। स्पर्धा में 1 से 10 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते है।
किरण खंगन ने आगे बताया कि आयोजन को लेकर अभी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्पर्धा के लिए अभी से लोगों द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है।