आकाशवाणी में एडिशनल एसपी अनुराग झा से दीपक हटवार की भेंट आज
2024-09-06 10:00 PM
537
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी रायपुर में शनिवार 7 सितंबर को रायपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा के साथ आकाशवाणी के उद्घोषक दीपक हटवार की भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका प्रसारण सुबह 7.30 बजे होगा।
दीपक हटवार ने बताया कि अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए लोगों के मन से पुलिस के प्रति अनायास उत्पन्न होने वाले भय को कम करने या दूर करने आवश्यक है। ऐसे में आज रायपुर के एडिशनल एसपी अनुराग झा सुबह 7. 30 बजे से आकाशवाणी में होंगे। चर्चा के दौरान हम आकाशवाणी के श्रोताओं को बताएंगे कि कैसे आप अपने आसपास होने वाले अपराधों के प्रति सचेत रह सकते है और जरूरत पड़ने पर आप पुलिस की मदद कर सकेंगे।
बतादें कि अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस 7 सितंबर को प्रतिवर्ष आयोजित संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है। यह इंटरपोल की स्थापना को मनाने और शांति, सुरक्षा और न्याय बनाए रखने में दुनिया भर से कानून प्रवर्तन की भूमिका को उजागर करने के लिए बनाया गया था।