अपराध के आँकड़ों पर CM साय सख्त : कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस
रायपुर | कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन जिलों के कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें | गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना आवश्यक है | ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें | उन्होंने कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इतने में संतोष नहीं करना है | हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है | उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है, लेकिन जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए | हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए, ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें।