रामराज्य की कल्पना और वर्तमान चुनौतियों के समाधान में मानस की भूमिका पर प्रवचन 22 सितंबर को
2024-09-19 01:10 PM
390
रायपुर। सनातन हिंदू समाज रायपुर की ओर से समता कालोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज (मैक) के आडिटोरियम में रविवार, 22 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक राम राज्य की परिकल्पना एवं वर्तमान चुनौतियों के समाधान में रामचरित मान की भूमिका पर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणजी का संगीतमय प्रवचन होगा। यह कथा उनकी 821वीं संगीतमय रामकथा होगी।
आयोजन समिति औप पर्यावरण ऊर्जा टाइम्स संपादक ललित कुमार सिंघानिया ने बताया कि समता कालोनी स्थित मैक कालेज में राम राज्य की परिकल्पना एवं वर्तमान चुनौतियों के समाधान में रामचरित मान की भूमिका पर संगीतमय प्रवचन होगा। इस कार्यक्रम में श्री रामराजा सरकार मंदिर ओरछाधीन एवं वाराणसी के विशिष्ट कलाकारों की संगत में रामरस भक्ति से ओपप्रोत भजनों की प्रस्तुति होगी।
आयोजक मंडल में छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सुनील रामदास अग्रवाल, प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के पुरूषोत्त्म सिंघानिया, प्रांतीय अग्रवाल संगठन के डा. अशोक अग्रवाल, राजपूत क्षत्रिय महासभा के बजरंग सिंह बैस, मैथिल ब्राह्णण सभा के आनंद मोहन ठाकुर, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, अखिल भारतीय सतनाम सेवा के देवराज जांगड़े, राजपूत क्षत्रिय समाज के नर्मदा सिंह राजपूत, विंध्य एकता संगठन के दिलीप तिवारी, हिंदू क्षत्रिय वाहिनी के धर्मेंद्र सिंह सेंगर, अखिल भारतीय गायत्री परिवार के दिलीप पाणिग्राही और अखिल भारतीय देवांगन समाज के महेश देवांगन, मैथिल युवा मंचल के विकास ठाकुर शामिल है।