रायपुर

वृंदावन हाल में ‘गुरुवर श्रेष्ठ सम्मान’ और ‘राग रजनी’ का आयोजन 26 और 27 सितंबर को

रायपुऱ। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से गुरुकुल द म्यूजिक एकेडमी द्वारा दो दिवसीय अद्वितीय शास्त्रीय संगीत समारोह राग रजनी का आयोजन 26 और 27 सितंबर को वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में शाम 6.30 से किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शास्त्रीय संगीत के वरिष्ठ संगीतज्ञ एवं गुरु पं. संजय गिरजे को गुरुवर श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की अनमोल धरोहर का रसास्वादन करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल उपस्थित रहेंगे।

आयोजन के पहले दिन गुरुवार, 26 सितंबर को भुवनेश्वर ओडिशा के अभिराम नंदा बासुरी वादन प्रस्तुत करेंगे। इनके साथ तबले पर संगत भिलाई के रामचंद्र सर्पे देंगे। वहीं वाराणसी से पहुंचे डा. शुभंकर दे शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ वायलिन में रायपुर डा. के रोहन नायडू और तबला में संगत रायपुर के अशोक कुर्म देंगे।  आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार 27 सितंबर को पटना से पहुंची डा. सौम्या चक्रवर्ती शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। इनके साथ सारंग में वाराणसी के अनिश मिश्रा और तलबा पर रायपुर के अशोक कुर्म संगत देगे। दूसरे दिन की दूसरी प्रस्तुति नईदिल्ली से आ रहे पं. संतोष नाहर वायलिन वादन करेंगे। इसके साथ तलबा पर भिलाई के रामचंद्र सर्पे संगत देंगे।