पॉवर कंपनी के नए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ग्रहण किया पदभार
2024-10-04 01:34 PM
525
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नवागत अध्यक्ष डॉ़ रोहित यादव ने 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न सेवा भवन में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक गण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला, भीमसिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक व मुख्य अभियंता गण तथा बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में आईएएस डॉ. रोहित यादव के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश गुरुवार की देर रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।