महावीर गोशाला की सफाई कर गायों को खिलाई रोटी
2024-10-04 01:57 PM
354
0- मानसी ब्यूटी पार्लर में तात्यापारा हनुमान मंदिर महिला मंडली ने प्रस्तुत किए सुमधुर भजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद, स्वावलंबन समिति की सक्रिय सदस्य व मानसी ब्यूटी पार्लर की संचालिका मंजूषा संत ने नवरात्र से एक दिन पहले, गांधी जयंती के अवसर पर अपनी पूरी टीम के साथ महावीर गोशाला पहुंचीं। वहां गोशाला परिसर की सफाई करते हुए 'स्वच्छ भारत' का संदेश दिया और गायों को रोटी खिलाकर उनकी सेवा की।
अगले ही दिन नवरात्रि के पहले दिन शाम को हनुमान मंदिर तात्यापारा की महिलाओं की भजन मंडली की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मंजूषा संत ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर व शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह महावीर गोशाला में स्वच्छ भारत का संदेश देने के साथ हमारी पूरी टीम डॉ. रक्षा वैद्य, कांति साहू, खुशबू. मारकंडे, मीठी हनुमंता, ज्योति निषाद, कल्पना कुमारी और जान्हवी ने गायों की सेवा की और रोटियां खिलाई।
अगले दिन शाम को नवरात्रि के पहले दिन तात्यापारा हनुमान मंदिर महिला मंडली की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सुरेखा हिशीकर, अलका लेले, अलका संत, सुरभि शेष, स्नेहल मोडक, रश्मि महावादी, संगीता झाडे़, सुषमा शर्मा, महाराष्ट्र मंडल की सखी निवास की प्रभारी नमिता शेष सहित अनेक महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
बता दें कि मंजूषा संत महाराष्ट्र मंडल में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर प्रायोजक अपनी सहभागिता निभातीं हैं। मंडल के सांस्कृतिक स्वावलंबन से संबंधित कार्यक्रमों में उनकी टीम महिलाओं के साज- सज्जा में अपना भरपूर योगदान देती हैं।