रायपुर

सेवा भारती ने महाराष्ट्र मंडल में कराया कन्या पूजन और भोज

रायपुर। सेवा भारती रायपुर द्वारा महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी में कन्यापूजन और भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि बाके बिहारी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सीए सुरेश कुमार अग्रवाल, महानगर संघ चालक माननीय महेश बिड़ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर दीप मंत्र के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लगभग 300 बालिकाओं, 35 बटुक का पूजन कर भोज कराया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक शिक्षणगण और पूजक परिवार सदस्य 55, सहित  400 से अधिक लोग समलित हुए।

संस्था के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सेवा भारती रायपुर द्वारा चलने वाले  सेवा प्रकल्पों शिक्षा, स्वास्थ सामाजिक स्वावलंबन, किशोरी विकास, सुपोषित भारत आदि का वृत्त प्रस्तुत किया गया। सेवा भारती समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित और अभावग्रस्त लोगो के बीच में कार्य करते हुए उन्हें सबल बनाने का कार्य कर रही है। छोटे-छोटे  सेवा कार्य करते हुए हम समाज में  बड़ा बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि बाके बिहारी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती रायपुर द्वारा किए जाने वाला यह कार्य बालिकाओं के साथ साथ नारी शक्ति को सशक्त करने का अच्छा माध्यम है। सेवा बस्ती में एक सिलाई  केंद्र एवं एक कंप्यूटर केंद्र के लिए दान करने का घोषणा की। समारोह में सेवा भारती रायपुर के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव  रोहित द्विवेदी, सहसचिव पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल,  राघव जोशी, विवेक गनोदवाले, अंशुमान, उदय पुराणिक, प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।   

अंत में माता जी की आरती कन्यापूजन भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।