रायपुर

भगिनी मंडल मना रहा मां शारदा उत्सव... तीन दिन तक होंगे विविध आयोजन

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित भगिनी मंडल द्वारा मां शारदा देवी की स्थापना के साथ तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ रविवार, 13 अक्टूबर को हुआ। आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने विधिवत मां शारदा की स्थापना कराई। साथ ही भजन, कीर्तन, आरती और प्रसाद का विरण किया गया। 
भगिनी मंडल की अध्यक्ष मनीषा वरंवडकर और सचिव सुषमा आपटे ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में भगिनी मंडल के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से व्यंजन प्रतियोगिता, गोपाल काला एवं खेल, भजन, डांडिया आदि कार्यक्रम किए जायेंगे।
सुषमा आपटे ने आगे बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में सुबह शाम आरती होगी। मंगलवार 15 अक्टूबर को विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा। आज हुई स्थापना के दौरान भगिनी मंडल की कार्यकारिणी सहित सभी सदस्य और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।