मां शारदा उत्सव के दूसरे दिन भगिनी मंडल की महिलाओं ने खेला गरबा
रायपुर। भगिनी मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां शारदा उत्सव के दूसरे दिन मंडल की महिलाओं ने जमकर गरबा खेला और मां की स्तुति की। वहीं गोपाल काला बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने अपने घर से अलग-अलग सामान लाया था। जिससे गोपाल काला बनाया गया। वहीं मसाला दूध तैयार कर मां को अर्पित किया गया।
भगिनी मंडल के पदाधिकरियों ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन सुबह आरती और प्रसाद चढ़ाने के साथ शाम को महिलाओं ने मां शारदा की आरती की। वहीं गोपाल काला और मसाला दूध का प्रसाद मां को चढ़ाया गया। घाघरा-चोली पहनकर पहुंची महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला और मां की आराधना की। इस अवस पर प्रमुख रुप से अभया जोगेळेकर, प्रमोदिनी देशमुख, नलिनी राजिमवाले, शिल्पा वरवंडकर, अर्चना मुकादम, अपर्णा काळेले, रोहिणी नेने, अक्षता पंडित, गौरी क्षीरसागर, प्रिया बक्षी, स्वाती डबली सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।