रायपुर दक्षिण उप चुनावः अधिसूचना जारी... पहले दिन कोई नामांकन नहीं
2024-10-18 08:58 PM
236
रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 के तहत आज अधिसूचना जारी हो गई है। रायपुर दक्षिण उप चुनाव में 13 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। आज पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।