राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने जीती ऑल इण्डिया IPSC हॉकी प्रतियोगिता 2024
रायपुर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ऑल इण्डिया IPSC हॉकी चैंपियनशिप 2024 के फायनल मुकाबले में मेजबान राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा को 3-1 से हराया और ऑल इण्डिया IPSC हॉकी चैंपियनशिप 2024 का कप जीता। ऑल इण्डिया IPSC हॉकी प्रतियोगिता 2024 में सर्वश्रेष्ठ मिडफिल्डर जीत कोसले और टीम कप्तान रोशन सिदार को प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट के किताब से नवाज़ा गया।

देश के प्रतिष्ठित आठ विद्यालयों जिसमें बीके बिड़ला सेंटर फॉर एजुकेशन, पुणे, एलके सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन, मेयो कॉलेज अजमेर, मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड, नई दिल्ली, राजकुमार कॉलेज, रायपुर, दून स्कूल, देहरादून,एमरल्ड हाइट इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर,पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल मैच दून स्कूल, देहरादून और राजकुमार कॉलेज, रायपुर के बीच खेला गया। यह रोमांचक मैच ड्रा हुआ और पेनल्टी शूटआउट में राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने 3 -1 जीत हासिल करते हुए सेमीफायनल में अपनी जगह पक्की की।
सेमीफाइनल में चार टीमें पहुँची जिसमें पहला मैच पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा और बीके बिरला स्कूल पुणे के बीच हुआ। पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा की टीम 4 - 2 से जीत हासिल कर फायनल में पहुंची। वहीं दूसरी ओर सेमीफायनल के दूसरे मैच में राजकुमार कॉलेज, रायपुर, ने मेयो कॉलेज, अजमेर को 4-1 से हराकर शानदार जीत हासिल करते हुए फायनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
हाल ही में SGFI द्वारा राजनांदगाँव में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसमें राजकुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरगुजा और बस्तर संभाग को हराकर रायपुर संभाग से रजत पदक जीता था |