36वीं ऑल इंडिया गर्ल्स तैराकी प्रतियोगिता का समापन… एमजीडी स्कूल जयपुर रही प्रथम
रायपुर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 36वीं ऑल इण्डिया गर्ल्स तैराकी प्रतियोगिता 2024 में देश के कुल 15 विद्यालयों की 185 छात्राओं ने तैराकी का प्रदर्शन किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमजीडी गर्ल्स स्कूल , जयपुर, द्वितीय स्थान डेली कॉलेज, इंदौर और तृतीय स्थान राजकुमार कॉलेज रायपुर ने प्राप्त किया।

वहीं अंडर-19 की प्रतियोगिताओं में राजकुमार कॉलेज, रायपुर और एमजीडी गर्ल्स स्कूल जयपुर दोनों ही विद्यालयों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। अंडर-17 की प्रतियोगिताओं में वाई पी एस, मोहाली, पंजाब की छात्राओं ने बाजी मारी और अंडर-14 की प्रतियोगिताओं में एमजीडी गर्ल्स स्कूल, जयपुर ने ख़िताब जीता।