रायपुर

संत ज्ञानेश्वर स्कूल ने शत-प्रतिशत मतदान करने चलाया हस्ताक्षर अभियान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर  महाराष्ट्र मंडल ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 60 फीसद से कम मतदान वाले क्षेत्र कृष्णानगर में मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।

रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी "स्वीप" एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर विश्वदीप के निर्देशन में रायपुर विधानसभा उप चुनाव 2024 के अंतर्गत, रायपुर दक्षिण के कृष्णा नगर क्षेत्र के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने जागरूक किया गया। इसके साथ पालक तथा मतदाताओं को 13 नवंबर को मतदान अवश्य करने का संकल्प संत ज्ञानेश्वर उ.मा.वि. के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने दिलाया। उक्त अवसर पर,"हमारा आह्वान -करें मतदान",मतदान करने जायेंगे,-अपना फर्ज निभायेंगे इत्यादि नारों से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।