- सनातन संस्कृति और समृद्ध भारत पर संगोष्ठी 27 अक्टूबर को
रायपुर। स्व-स्वरूप संप्रदाय, भक्त सेवा मंडल छत्तसगढ़ की ओर से 27 अक्टूबर को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में शाम 7 बजे से ‘सनातन संस्कृति और समृद्ध भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रुप में ज.न.म. संस्थान नाणीजधाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील ठाकुर उपस्थित होंगे।
पीठ प्रमुख धनश्याम माहेश्वरी ने बताया कि हिंदू धर्म के प्रतिपालक अनंत विभूषित जगतगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज, दक्षिण पीठ नाणीजधाम रत्नागिरी महाराष्ट्र का एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन और समस्या मार्गदर्शन आगामी 6 नवंबर को बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित है। इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शारीरिक, आर्थिक,मानसिक समस्या पूछनी है तो सुबह 7 से 8 बजे मै निशुल्क पर्ची मिलेगी। भक्ति और ज्ञान मार्ग से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं।

इसके पूर्व जगदगुरु के आध्यात्मिक और सामाजिक उपक्रमों तथा ‘सनातन संस्कृति और समृद्ध भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन 27 अक्टूबर को वृंदावन हाल में किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में जगदगुरु के शिष्य, प्रखर वक्ता और महान विचारक सुनील ठाकुर उपस्थित रहेंगे।
संगोष्ठी में प्रपंच और परमार्थिक कार्य करते हुए से हम जीवन में कैसे सद्गुरु के सानिध्य से सद्गति और पुण्य संचित कर सकते हैं। प्रपंच में रहते हुए आंखे विज्ञानवादी, व्यवहार बुद्धिवादी और मन आध्यात्मवादी रखकर कैसे बढे और परब्रह्म रूपी सद्गुरु आज के घनघोर कलियुग में कैसे पहचाने और उन्हें पाकर कैसे जीवन सफल करें। ऐसे अनेक गहन विषयों पर विस्तृत ज्ञान प्राप्त होगा। माहेश्वरी ने आगे बताया कि सनातन संस्कृति को मजबूत करने में इस आयोजन में लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। पीठ व्यवस्थापक देवेंद्र पांडे, उपपीठ प्रमुख मुन्ना लाल मोटघरे के साथ रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव जिला की टीम आयोजन की तैयारी मे जुटी हुई है।