बिजली महासंघ की पॉवर कंपनी के चेयरमैन के साथ आज संक्षिप्त बैठक संपन्न
पुरानी पेंशन संविदा नियमितीकरण तकनीकी भत्ता जैसे प्रमुख विषयों पे विस्तृत चर्चा संपन्न।
डेस्क | आज 23 अक्टूबर को महासंघ के 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विशाल द्वार सभा की जानी थी परंतु माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन होने से कंपनी प्रबंधन ने महासंघ को आज द्विपक्षीय वार्ता के सुबह 10.30 को आमंत्रित किया जिसमें महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने पॉवर कंपनी के अध्यक्ष के साथ वार्ता की जिसमें पुरानी पेंशन को कंपनी में लागू किए जाने की मांग की गई जिस पर अध्यक्ष ने सकारात्मक आश्वासन दिया। संविदा नियमिटीकरण के विषय को महासंघ ने पूरे प्रखरता से उठाया पूर्व में विभिन्न पदों पर किए गए संविदा नियमितीकरण का हवाला दिया, जिसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने इस पर अध्ययन कर निर्णय लिए जाने की बात कही। इसके बाद तकनीकी भत्ता स्टेगनशन अलाउंस और चतुर्थ उच्च्वेतनमान पर चर्चा हुई।

आज की व्यस्तता को देखते हुए बैठक इन्हीं विषयों पर चर्चा कर संपन्न हुई, जिसके बाद अन्य विषयों पे विस्तृत चर्चा हेतु आगामी समय में फिर से द्विपक्षीय वार्ता हेतु समय प्रदान किए जाने की बात कही गई।
महासंघ की ओर से आज की वार्ता में अखिल भारतीय विद्युत महासंघ के पदाधिकारी अरुण देवांगन, प्रांतीय अध्यक्ष बी एस राजपूत, महामंत्री नवरतन बारेठ उपस्थित रहे।