धमतरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ना शुरु कर दिया है। सोमवार को एक ही दिन में 47 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है, तो सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 155 पहुंच गया है। वहीं धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहा एक कन्या छात्रावास में 19 छात्राओं को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
कोरोना विस्फोट का मामला नगरी कन्या छात्रावास से सामने आ रहा है, जहां पर छात्राओं को खांसी-सर्दी की शिकायत थी। इन छात्राओं का एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी छात्राओं को आइसोलेट किया गया है। एक साथ 19 छात्राओं के पॉजिटिव आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कान्टेक्ट ट्रेसिंग भी शुरु कर दिया है।
मामले को लेकर बीएमओ डॉ. डीआर ठाकुर ने बताया कि पॉजिटिव मिली सभी छात्राओं को आइसोलेट किया गया है। इन सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है और ऐहतियातन उनकी नियमित देखभाल की जा रही है। बताया कि दूसरों में संक्रमण का विस्तार ना हो, इस बात का ख्याल रखते हुए जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों को भी अलग रहने की सलाह दी जा रही है।