मनोरंजन
‘हनुमान अंश’ ने की अपने बजट से 28 गुना ज्यादा कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका
डेस्क। हिंदू धर्म की आस्था पर बनीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्म, नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। दूसरे हफ्ते में दर्शकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। शुरुआती हफ्ते में न सिर्फ इसने दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि अब यह धमाकेदार तरीके से अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखे हुई है।
इस मूवी ने अपने बजट को 28 गुना पार कर लिया है। शुरुआत में 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 280 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर इस सफलता ने न केवल फिल्म की टीम को बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया है। फिल्म का कंटेंट और नीम करौली बाबा के प्रति श्रद्धा ने इस परिवारिक फिल्म को लोकप्रियता के नए शिखर पर पहुंचा दिया है।
फिल्म को अविश्वसनीय समीक्षाएं मिल रही हैं। दर्शकों ने न केवल इसकी कहानी को सराहा है, बल्कि इसके कलाकारों के प्रदर्शनों की भी जमकर तारीफ की है। ऐसा लगता है कि अच्छे शब्दों ने इसे और भी ज्यादा चर्चित बना दिया है। ‘हनुमान अंश’ ने न सिर्फ धार्मिक ऐसेन्स को छू लिया है, बल्कि इसे सामान्य दर्शकों के बीच भी लोकप्रियता मिली है।
इसकी रिलीज के बाद, फिल्म ने कई अन्य बड़े नामों को चुनौती दी है। बाजार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद, ‘हनुमान अंश’ ने अपनी जगह बनाई है। यह उन दर्शकों के लिए एक असाधारण विकल्प है जो इस्तेमाल वाले कंटेंट से अलग और प्रासंगिक फिल्म की तलाश में हैं।
फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और सुरेखा सीकरी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इनकी परफॉर्मेंस ने हर आयु वर्ग के दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म की कहानी और पात्रों के बीच के गहरे संबंध ने इसे और भी अच्छा बना दिया है। दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन का साधन बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा भी है।
फिल्म की इतनी सफलता के बाद, यह आशा की जा रही है कि इसकी कमाई में आगे भी वृद्धि होगी। इसे लेकर दर्शकों में एक खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह फिल्म आने वाले हफ्तों में भी अपनी पकड़ बनाए रखेगी। फिल्म के निर्माता और कलाकार सभी को उम्मीद है कि यह फिल्म अभी और ऊंचाइयों को छूएगी।
सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
डेस्क। सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर पूरी टीम के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया। फिल्म के निर्देशक अश्वथ मारिमुथु और कलाकारों के साथ रजनीकांत के इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है।
रजनीकांत ने 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन के. बालाचंदर ने किया था और इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। रजनीकांत ने इसमें सहायक और नकारात्मक किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बतौर हीरो अपनी पहचान बनाई और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए।
रजनीकांत की 51 साल की सिनेमाई यात्रा का जश्न उनकी 173वीं फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर मनाया गया। फिल्म का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं और इसमें सिमरन और राशि खन्ना भी नजर आएंगी।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए रजनीकांत की इस लंबी और शानदार यात्रा का जश्न मनाया।
‘धर्मन’ को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में वह एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगे। यह रजनीकांत और कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर के साथ एक खास प्रोजेक्ट है। 51 साल पूरे होने के मौके पर रजनीकांत का यह सेलिब्रेशन उनके शानदार फिल्मी सफर की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।
थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर Crime Drama का तांडव, आते ही टॉप 10 में डाला डाका
डेस्क। थिएटर में लगभग 250 करोड़ का कारोबार करने के बाद क्राइम ड्रामा ने ओटीटी पर आते ही डेरा जमा लिया है। फिल्म ने स्ट्रीम होते ही टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। क्राइम, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर 156 की फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है।
यह फिल्म एक हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहले दोनों पार्ट सुपरहिट होने के बाद यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट रही। यह फिल्म है दृश्यम (Drishyam 3) जिसमें मोहनलाल (Mohanlal) ने लीड रोल प्ले किया है।
इस किस्त में मोहनलाल के किरदार जॉर्जकुट्टी की कहानी आगे बढ़ती है। जो अपने परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। वरुण के पिता प्रभाकर, चुपचाप और बहुत सोच-समझकर बदला लेने की योजना बनाते हैं। प्रभाकर एक नकली दूल्हे का इस्तेमाल करके अंजू की शादी में अड़चनें डालते हैं और परिवार को फंसाने के लिए एक बदनाम पूर्व पुलिस वाले का इस्तेमाल करते हैं।
आखिर में, जॉर्जकुट्टी को अपने परिवार वालों की सुरक्षा के लिए खुद को पुलिस के हवाले करने पर मजबूर होना पड़ता है। क्या जॉर्जकुट्टी इस बार भी अपने परिवार को बचाने में कामयाब होगा या नहीं? इसका जवाब फिल्म में ही मिलेगा।
दृश्यम 3 (Drishyam 3) एक 2026 भारतीय मलयालम भाषा की अपराध ड्रामा फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। यह दृश्यम 2 (2021) की अगली कड़ी और दृश्यम फिल्म सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजोन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ हैं।
(साभार-जागरण)
फिल्म पर मिली प्रतिक्रियाओं के बाद मनोज बाजपेयी को मिलीं चौंकाने वाली धमकियां
‘घूसखोर पंडित’ कॉन्ट्रोवर्शियल क्यों थी? कॉन्ट्रोवर्शियल इसलिए हुआ क्योंकि कुछ ग्रुप्स को लगा कि टाइटल जातिवादी और ऑफेंसिव है। मामला आखिरकार लीगल अथॉरिटीज़ तक पहुंचा, जिसके तुरंत बाद कंप्लेंट्स, FIRs और कोर्ट प्रोसिडिंग्स हुईं। जवाब में, फिल्ममेकर्स ने माफी मांगी और बाद में कोर्ट को बताया कि फिल्म एक नए टाइटल के साथ रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स के इवेंट के दौरान रिलीज किया गया ओरिजिनल टीज़र भी हटा दिया गया था। फिल्म के बारे में फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता हैं। नीरज पांडे और रितेश शाह की लिखी इस क्राइम थ्रिलर का प्रीमियर 2026 में नेटफ्लिक्स पर बदले हुए टाइटल के साथ होने की उम्मीद है।
‘पेड्डी’ ट्रेलर में राम चरण का धांसू अवतार, मिर्जापुर के ‘मुन्ना भैया’ ने विलेन बन मचाया भौकाल
‘पेड्डी’ का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर राम चरण और दिव्येंदु शर्मा की जोड़ी को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की प्रेमिका से की शादी
अभी तक, शादी की न तो कोई आधिकारिक तस्वीरें शेयर की गई हैं और न ही समारोह के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की गई है। हालांकि, इस खबर ने फैंस के बीच पहले ही काफी हलचल मचा दी है, जो सिंगर की शादी की एक झलक पाने और इस नए शादीशुदा जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन.... संगीत जगत में शोक की लहर
रायपुर। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार दोपहर 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट और सीने में तकलीफ की बात सामने आई थी। महाराष्ट्र मंडल ने आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि आशा भोसले जी एक बार रायपुर आई थी, उस दौरान महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर मंडल के सेवाभावी कार्यों की जानकारी दी थी। जिससे वे काफी प्रसन्न थी।
आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जो कई भाषाओं में रिकॉर्ड किए गए। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। कम उम्र में ही संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
लता मंगेश्कर की छोटी बहन होने के बावजूद उन्होंने खुद की अलग शैली विकसित की और हर तरह के गीतों, क्लासिकल, पॉप, ग़ज़ल और फिल्मी संगीत में महारत हासिल की। आशा भोसले के निधन से फिल्म और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।
‘KGF 2’ से यूट्यूब हिलाने वाले यश, अब ‘Toxic’ के टीजर से फिर मचाएंगे धमाका?
अब सबकी नजर ‘Toxic’ के टीजर पर है। अगर यश एक बार फिर सरप्राइज देने में सफल रहे, तो यह टीजर भी इंटरनेट पर वही रिकॉर्ड तोड़ सकता है, जो कभी ‘KGF 2’ ने बनाए थे।
दूरदर्शन की पूर्व एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
डेस्क। दूरदर्शन की वरिष्ठ और जानी-मानी पूर्व समाचार एंकर सरला माहेश्वरी का आज 12 फरवरी को निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थीं। उनके निधन की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र और पूर्व सहकर्मी शम्मी नारंग ने सोशल मीडिया के जरिये साझा की। इस खबर के सामने आते ही मीडिया जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर की एक सशक्त आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है।
सरला माहेश्वरी ने वर्ष 1976 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब तीन दशकों तक उन्होंने समाचार एंकर के फील्ड में एक्टिव भूमिका निभाई। 1980 और 1990 के दशक में वह दूरदर्शन समाचारों का एक भरोसेमंद चेहरा मानी जाती थीं। उस दौर में प्रसारण समय सीमित होता था लेकिन दर्शकों के बीच समाचार एंकर की पहचान गहरी होती थी। सरला माहेश्वरी अपनी प्रभावशाली आवाज और सधी हुई प्रस्तुति के लिए जानी जाती थीं।
शम्मी नारंग ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सरला माहेश्वरी शिष्टता और विनम्रता की मिसाल थीं। उनके अनुसार उनकी भाषा पर मजबूत पकड़ थी और वह ज्ञानवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरला माहेश्वरी न केवल पेशेवर रूप से दक्ष थीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी बेहद सरल और उदार स्वभाव की थीं। दूरदर्शन के पर्दे पर उनकी उपस्थिति प्रभावशाली मानी जाती थी।
‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास! सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और बाहुबली का घमंड
नईदिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम की गूंज है- ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद!’ सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस को युद्ध के मैदान में बदल दिया है। फिल्म ने अपने चौथे दिन (सोमवार) को ऐसी छलांग लगाई है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े-बड़े धुरंधर धराशायी हो गए हैं।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति का ऐसा ज्वार उठा कि थिएटर्स के बाहर ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लटक गए। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 59 करोड़ रुपये का अविश्वसनीय कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने ‘फर्स्ट मंडे’ को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने ‘टाइगर 3’ (58 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (46.4 करोड़) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म की कमाई के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि दर्शक सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस टोली पर कितना प्यार लुटा रहे हैं। शुक्रवार (ओपनिंग) ₹30.00, शनिवार ₹36.50, रविवार ₹54.50, सोमवार (रिपब्लिक डे) ₹59.00, कुल कलेक्शन ₹180.00 करोड़
फर्स्ट मंडे के सुल्तान: टॉप फिल्मों की सूची
‘बॉर्डर 2’ ने सोमवार की कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा के इतिहास को बदल कर रख दिया है। देखिए टॉप 5 फिल्में जिन्होंने पहले सोमवार को सबसे ज्यादा नोट छापे:
बॉर्डर 2: ₹59.00 करोड़
टाइगर 3: ₹58.00 करोड़
पुष्पा 2: ₹46.40 करोड़
बाहुबली 2: ₹40.25 करोड़
एनिमल: ₹40.06 करोड़
200 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर
महज 4 दिनों में 180 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, अब फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर खड़ी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म आसानी से 20 करोड़ बटोर लेगी और साल की सबसे तेज 200 करोड़ी फिल्मों में शामिल हो जाएगी। 1997 की ‘बॉर्डर’ की यादें और 1971 के युद्ध की शौर्य गाथा ने एक बार फिर भारतीय दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन
डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कई सप्ताह से सांस की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। इस परेशानी के कारण वे 1 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराए गए थे और करीब 11 दिनों तक भर्ती रहे थे। धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी।
Dharmendra passes away at the age of 89, confirms Karan Johar in emotional post
Read @ANI Story | https://t.co/8tQNh69JNp#Dharmendra #KaranJohar #DharmendraDeol #IndianCinema
— ANI Digital (@ani_digital) November 24, 2025 family: "Aparajita","serif";color:#222222;background:white">
डॉक्टर्स ने हालत स्थिर होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था और घर पर ही इलाज कराने की सलाह दी थी। तब से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। धर्मेंद्र की उम्र 89 साल थी, जिसकी वजह से उनके लिए हेल्थ प्रॉब्लम्स से रिकवर करना मुश्किल हो गया था।
अभिनेता सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस... किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर
डेस्क। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज के फेमस एक्टर सतीश शाह का आज दोपहर को निधन हो गया. सतीश किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने अभिनेता के निधन के खबर की पुष्टि की है. सतीश का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल, अस्पताल में ही उनका पार्थिव शरीर है।
सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. इस खबर के बाद से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सतीश शाह ने फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु का किरदार निभाया था। जिसके बाद से वे घर-घर में फेमस हो गए. सालों बाद भी इस कॉमेडी शो के क्लिप्स इंस्टाग्राम पर वायरल होते रहते हैं।
सतीश गुजराती परिवार से तालुल्क रखते थे। उनका जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई कंप्लीट की. उसके बाद सतीश ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से अपनी पढ़ाई की. साल 1972 में मधु शाह से उनकी शादी हुई। कोरोना काल में उन्होंने वही कोविड का सामना किया था. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी. उनकी पहली पिक्चर ‘भगवान परशुराम’ थी. इसके बाद ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में वो नजर आए।
बॉलीवुड में सतीश शाह ने कई अलग-अलग फिल्मों में काम किया. लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में जो दम-खम उन्होंने दिखाया, वो एकदम अलग था। 1984 में आया उनका सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’, आज भी याद किया जाता है. इस शो के 55 एपिसोड में सतीश ने 55 अलग किरदारों को निभाया था। इसके बाद 1995 में आए शो ‘फिल्मी चक्कर’ में उन्हें प्रकाश का रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में काम किया। ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, दोनों में ही उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह संग जमी थी। माया साराभाई और इंद्रवदन साराभाई की नोकझोंक और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद थी।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे अभिनेता मोहनलाल
नईदिल्ली। दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर, भारत सरकार ने आज घोषणा की कि मोहनलाल को वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार उन्हें 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारतीय सिनेमा में मोहनलाल के असाधारण योगदान के सम्मान में पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। मोहनलाल की उल्लेखनीय सिनेमा यात्रा पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनकी अद्वितीय प्रतिभा, बहुमुखी कौशल और निरंतर कड़ी मेहनत ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णिम आदर्श स्थापित किया है।
मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960, केरल) एक प्रशंसित भारतीय अभिनेता, निर्माता और पार्श्व गायक हैं, जिन्हें मलयालम सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह व्यापक रूप से एक "पूर्ण अभिनेता" के रूप में जाने जाते हैं। लगभग पांच दशकों के अपने करियर में वह 360 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं, जिन्होंने किरीडम, भारतम, वानप्रस्थम, दृश्यम और ऐसी अन्य कई फिल्में हैं जिनमें उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
मोहनलाल ने भारत और विदेश में कई अन्य सम्मानों के साथ पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल में कई राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं। 1999 में उनकी फिल्म वानप्रस्थम कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुई, जिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली।
सिनेमा के अलावा, उन्हें 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत सरकार द्वारा उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। आज, मोहनलाल भारत के सबसे सम्मानित सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा, विनम्रता और विश्व सिनेमा में उनके स्थायी योगदान के लिए सराहा जाता है।
भारतीय सिनेमा में दादासाहेब फाल्के के योगदान को याद करने के लिए भारत सरकार ने 1969 में देविका रानी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया था, जिन्होंने 1913 में भारत की पहली फुल-लेंथ फीचर फिल्म, राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था। यह फिल्म उद्योग का सर्वोच्च पुरस्कार है जो 'भारतीय सिनेमा के विकास और उन्नति में व्यापक योगदान' को मान्यता देता है। इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
‘रामायण’ निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
डेस्क। महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और निर्माता शिव सागर के पिता प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी और आज सुबह उनका निधन हो गया।
प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। सागर वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दुखद खबर को शेयर किया। जिसमें लिखा गया। बहुत ही दुख के साथ बताया जा रहा है कि श्री प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं ररहे। उनकी अंतिम यात्रा पवन हंस जुहू में 2 बजकर 30 मिनट पर निकाली गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति'।
Sanjay Mishra की नई फिल्म Postman का ऐलान
हरि हर वीरा मल्लू पहले दिन किया धमाकेदार कलेक्शन …
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू में एक्टर पवन कल्याण के अलावा इस फिल्म में निधि अग्रवाल, बॉबी देओल नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सुनील वर्मा, जिशु सेनगुप्ता और सत्यराज जैसे स्टार्स मुख्य भुमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वीर मल्लू का किरदार पवन कल्याण ने निभाया था, जबकि बॉबी देओल औरंगजेब की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.
एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, फिल्म से लेना होगा ब्रेक!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो में उस वक्त हुआ जब शाहरुख एक इंटेंस एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. बताया जा रहा है कि यह एक हाई-ऑक्टेन स्टंट था, जिसकी वजह से उन्हें मस्कुलर इंजरी यानी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उन्हें शूटिंग से कुछ समय का ब्रेक लेना पड़ेगा.