गर्मी के चलते सुबह साढ़े सात से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
2023-04-09 12:24 PM
445
रायपुर। फिलहाल राज्य सरकार के कार्यालयों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि दो मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर दो बजे बंद होंगे।
सीएम ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि दो मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर दो बजे बंद होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा। मान ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत कई लोगों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दौरान कार्यालयों के समय में बदलाव से बिजली की मांग कम होगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड ने कहा है कि बिजली का ज्यादा इस्तेमाल दोपहर 1.30 बजे के बाद शुरू होता है और अगर सरकारी कार्यालय अपराह्न दो बजे बंद हो जाते हैं, तो बिजली का उपयोग 300 से 350 मेगावाट तक कम करने में मदद मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं भी सुबह साढ़े सात बजे अपने कार्यालय पहुंच जाऊंगा।