छत्तीसगढ़

अक्ती पर दुर्ग में 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह,,, राधा-कृष्ण मंदिर में लिए सात फेरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भारत विकास परिषद ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 17 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा और अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया।

अक्षर तृतीया के अवसर पर भारत विकास परिषद ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 17 जोड़ों की शादी कराई, शादी में वैवाहिक जोड़े को घर का सामान सहित राशन सामान भी भेंट स्वरूप दिया गया। वहीं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्य समिति प्रमुख अनिल कुमार ने बताया कि बहुत से गरीब परिवार की लड़कियों की शादी पैसों के कारण धूमधाम से नहीं हो पाती है। ऐसी ही कन्याओं की शादी की जिम्मेदारी भारत विकास परिषद उठाता है और उनके सुखी भविष्य जीवन की मंगल कामना के साथ उनकी शादियां करवाता है। इस अवसर पर संस्था के नीलम गुप्ता, मनमोहन जॉली, सुमन गोयल, और अन्य सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। बारात में सैंकड़ों की संख्या में कई गणमाण्य लोगों समेत शहरवासी शामिल हुए।

परिषद की सदस्य उमा नारायणी ने कहा कि लड़कियों की शादी पुण्य का काम है। परिषद पुण्य का काम करने के साथ साथ समाज को दहेज मुक्त बनने की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे खुद का रुतबा ऊंचा दिखाने के लिए दहेज लेन देन पर प्रचार चला रखा है, जिस कारण कई घर उजड़ भी रहे हैं। स्वस्थ समाज और समाज के विकास के लिए कुरीतियों को खत्म करने की जरूरत है।