छत्तीसगढ़

एक समर स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने किया रद्द.. दूसरी सूरत एवं ब्रह्मपुर के बीच चलेगी

रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से जबलपुर से 20 मई से 17 जून 2024 तक (05 फेरे) चलने वाली गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल एवं दुर्ग से 21 मई से 18 जून 2024 तक (05 फेरे) चलने वाली गाड़ी संख्या 01702 दुर्ग-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें।

यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए सूरत एवं ब्रह्मपुर (ओडिशा) के मध्य 12 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। गाड़ी संख्या 09059/09060 सूरत-ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन 22 मई से 28 जून 2024 तक 12 फेरों के लिए किया जाएगा।

09059 सूरत-ब्रह्मपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 22 एवं 29 मई तथा 5, 12, 19 26 जून 2024 को प्रत्येक बुधवार को सूरत से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 09060 ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल दिनांक 24 31 मई तथा 7, 14, 21 एवं 28 जून  2024 को प्रत्येक शुक्रवार को ब्रह्मपुर से रवाना होगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे। यह ट्रेन सूरत से व्हाया भुसावल, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, टिटलागढ़, विजय नगरम होते हुए ब्रह्मपुर जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।