हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं... जागरूकता लाने दुर्ग पुलिस की पहल... लोगों ने सराहा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हेलमेट और सीट बेल्ट की आदत डलवाने के लिए दुर्ग पुलिस ने नई पहल शुरू की है। दुर्ग के चार पुलिस पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट और कारों में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। सेक्टर 6, फर्स्ट बटालियन, नेवई और भिलाई तीन में नियम लागू हो गया है। बढ़ते दुर्घटना और लोगों की जान की परवाह करते फैसला लिया गया है। पुलिस की इस पहल को लोग सराह रहे है।
????पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अच्छी आदतों को अपने जीवन में उतारने एवम यातायात नियमों का पालन करने की अपील।
— Durg Police (@PoliceDurg) May 11, 2024
????पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा फॉलो गुड हेबिटस पोस्टर के माध्यम से बिना सीट बेल्ट बिना हेलमेट एवम नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील।
????अच्दी आदतो का 21 दिनो तक अपने में… pic.twitter.com/OwDed1Ffan
दरअसल रिसर्च में यह जानकारी सामने आई है, कि सड़क दुर्घटना में ज्यादातर मौत हेलमेट नहीं लगाने की वजह से होती है। लिहाजा दुर्ग पुलिस ने अनोखी पहल शुरू करते हुए, अब तीन पेट्रोल पंपों पर हेलमेट लगाए बगैर आने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं देने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि जितने भी लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है, उनमें ज्यादातर वैसे लोग शामिल होते हैं जो सर पर हेलमेट नहीं लगाते हैं। सर पर चोट की वजह से ही मौत का आंकड़ा सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा है।
लिहाजा दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसे लेकर यातायात पुलिस को अहम निर्देश दिए हैं। यातायात पुलिस की तरफ से बताया गया है, कि इस निर्देश का मतलब सिर्फ लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करना है।