कवर्धा में पिकअप पलटने से 15 बैगा आदिवासियों की मौत, कई घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 बैगा आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। ये सभी जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे।
रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया। वाहन में तकरीबन 35 से 40 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।