छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 और कांग्रेस 1 सीट में आगे.... कोरबा से सरोज पांडे चल रही पीछे
रायपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों में भाजपा इस वक्त आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट कोरबा में कांग्रेस 4 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही है। बतादें कि यहां से भाजपा नेत्री सरोज पांडे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत की पत्नी ज्योत्सना मंहत के बीच कांटे की टक्कर है।
लोकसभा सीट भाजपा कांग्रेस
बस्तर महेश कश्यप 1,24,696 कवासी लखमा 1,23,022
बिलासपुर टोकन साहू 1,01,189 देंवेंद्र यादव 82,760
दुर्ग विजय बघेल 1,50,065 राजेंद्र साहू 76,169
जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े 1,45,433 डा. शिव कुमार डहरिया 1,12,458
कांकेर भोजराज नाग 1,77,225 बृजेश ठाकुर 1,55,538
कोरबा सरोज पांडे 1,17,728 ज्योत्सना महंत 1,27,970
महासमुंद रूपकुमारी चौधरी 1,54,104 ताम्रध्वज साहू 1,47,991
रायगढ़ राधेश्याम राठिया 2,89,700 डा. मेनका देवी 2,16,409
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल 1,85,916 विकास उपाध्याय 90,249
राजनांदगांव संतोष पांडेय 1,74,611 भूपेश बघेल 1,64,876
सरगुजा चिंतामणिमहाराज 2,05,475 शशि सिंह कोर्राम 1,76,835