राजधानी में इस दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई,... 2.50 लाख से अधिक परिवार होगा प्रभावित
रायपुर। राजधानी में नगर निगम के 9 जलागारों में 13 जून की शाम पानी नहीं आएगा। इस दौरान लगभग 2 लाख 53 हजार परिवारों को पानी नहीं मिल पाएगा।नगर निगम के फिल्टर प्लांट कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 150 एमएलडी प्लांट से मोवा, सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास के राइजिंग मेन पाइप लाइन में अवंति विहार नाला के पास लिकेज ठीक करने का काम किया जायेगा।
जिसके चलते 10 घंटे तक अमलीडीह, अवंति विहार, कृषक उपज मण्डी, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू, कचना, आमासिवनी और जोरा टंकियों से पानी की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं 14 जून की सुबह से हर दिन की तरह बराबर मात्रा में लोगों को पानी मिलेगा। साथ ही सप्लाई सामान्य दिनों की अपेक्षा 15 से 20 मिनट ज्यादा की जाएगी।