उफनती नदी पर निकली शव यात्रा.... सात साल से पुल की मांग कर रहे ग्रामीण
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक के मैनपुर कला में कल एक शवयात्रा उफनदी नदी को क्रास करते हुए निकली। ग्रामीण लगातार पुल की मांग कर रहे है, लेकिन शासन प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है।
नदी पर पुल की मांग कर चुके ग्रामीणों ने कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर चुके हैं, लेकिन पुल नहीं बना। ऐसे में अब बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे की आज पुल नही होने के कारण उफनती में जान जोखिम डाल कर शव को कंधे में लेकर मुक्ति धाम ले जाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल न होने से जनजीवन प्रभावित है। कई सालो पहले परियोजना निधि से बना छोटा पुल 7 साल पहले टूट गया था, जिसके बाद से ग्रामीण हर साल पुल निर्माण के लिए सड़क जाम करते हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता।