वसुंधरा सम्मान समारोह 14 अगस्त को.. सिविक सेंटर भिलाई में होगा आयोजन
2024-08-10 12:50 PM
255
रायपुर। कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का आयोजन 14 अगस्त को महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया है। श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 24वां वसुंधरा सम्मान पत्रकार और लेखक डा. विश्वेश ठाकरे को दिया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद मिश्रा ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक पवन कुमार उपस्थित रहेंगे। ख्यातिलब्ध पत्रकार और संपादक प्रकाश दुबे और डा. हिमांशु द्विवेदी राजनीतिक पत्रकारिता के मायने पर समारोह को संबोधित करेंगे।
पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति के सदस्यों ई.वी.मुरली, देवेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र सोनबोईर आलोक तिवारी, डा.रक्षा सिंह, श्वेता उपाध्याय, परविंदर सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह, वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा.अरुण कुमार श्रीवास्तव, स्वागत समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ,सचिव मुमताज़ ने इस निर्णय की जानकारी दी है।