तेज रफ्तार ट्रक ने कार की मारी जोरदार टक्कर… कार सवार एक महिला सहित तीन की मौत
रायपुर। छातीसगढ़ के सरगुजा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है, मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा सरगुजा के सीतापुर थाना इलाक़े की बताई जा रही है,जहां नेशनल हाईवे मे बमलाया गांव के ट्रक ने सामने से आ रही त्यागो कार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए… इस हादसे में कार सवार एक महिला सहित दो पुरुष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार बताए जा रहे है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, इधर मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फंसे शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।