केन्द्रीय इस्पात सचिव ने निर्माणाधीन आईओपीपी संयंत्र का किया निरीक्षण
रायपुर | इस्पात मंत्रालय में सचिव का पदभार संभालने के करीब सप्ताह भर बाद संदीप पौड्रिंक एनएमडीसी परियोजना-किंरदुल व बचेली आये थे । 24 अगस्त, शनिवार को दोपहर के बाद किंरदुल से आने के बाद एनएमडीसी बचेली गेस्ट हाउस आये, जहां बचेली परियेाजना के अधिशासी निदेशक, बी. वेंकटेश्वरलु व अन्य विभागध्यक्षों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस्पात सचिव ने बैलाडिला क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती की प्रसंशा की तथा निर्माणाधीन आईओपीपी प्लांट को जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों को कहा।
इस्पात सचिव के साथ मंत्रालय के अभिजीत नरेन्द्र, संयुक्त सचिव (आईआरटीएस),अमिताव मुखर्जी, एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अतिरिक्त प्रभार, विनय कुमार, तकनीकि निदेशक, वी. सुरेश, वाणिज्य निदेशक, शरत राजा, उपसचिव इस्पात, परमजीत सिंह, औद्योगिक सलाहाकार आये थे।