Chaitra Navratri 2023: तीन किलो सोने से सजा मां बम्लेश्वरी दरबार
2023-03-14 03:30 PM
336
रायपुर। आगामी सप्ताह को 22 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। नवरात्र में ज्यादातर लोग मंदिरों में जोत जलाकर माता की अराधना करते है। प्रदेश के सभी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर चल रही है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी माता के दरबार को सजाने का काम पूरा हो गया हैं। इस वर्ष मां बम्लेश्वरी का दरबार कुछ अलग और खूबसूरत ढंग से सजाया गया हैं।

मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर सोने से राजस्थानी शैली की कलाकृतियों को उकेरा गया है। गर्भगृह को तीन किलो सोने से सजाया गया है। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने दान में मिले सोने का उपयोग किया है। ट्रस्टी संजीव गोमास्ता के मुताबिक इस काम के लिए राजस्थान और जयपुर से बीस कारीगरों की टीम लगी थी।
26 फरवरी से 13 मार्च तक इस काम को पूरा किया। गर्भगृह में उभारदार आकृति बनाने के लिए इम्पोर्टेड सिरेमिक कोटेट पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इस कलाकृति का उपयोग राजस्थान के ऐतिहासिक इमारतों में किया गया है। उसी तर्ज पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में इस तरह का प्रयोग पहली बार ट्रस्ट ने किया है।
बता दें कि मां बम्लेश्वरी माता का मंदिर छत्तीोसगढ़ में स्थित राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर का अभी नवीनीकरण केंद्र सरकार के प्रसाद योजना के तहत 46 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है।