‘हैप्पी कपल, हैप्पी लाइफ’ के लिए रायपुर में ग्रैंड कपल सेमिनार 29 सितंबर को
रायपुर। आज की भागमभाग जिंदगी, खुले विचार और आधुनिकता की ओर बढ़ते जीवन में कई ऐसे वैवाहिक जोड़े हैं जो अपने जीवन से सुखी नहीं है। उन्हें इनका कारण भी नहीं पता। कुछ तो बिना किसी कारण के तनाव में रहते है। नतीजा आज शादी के कुछ ही दिनों बाद भी नये कपल बिखराव के कगार पर खड़े हो जाते है। हैप्पी लाइफ के लिए कपल का हैप्पी होना बेहद आवश्यक है। ऐसे ही कपल्स के लिए तेरापंथ महिला मंडल लेकर आया है राजधानी रायपुर में ग्रैंड कपल सेमिनार। आचार्य श्री महाश्रमणजी के शिष्य विद्वान मुनिश्री सुधाकरजी और मुनिश्री नरेशजी के मार्गदर्शन में ‘हैप्पी कपल, हैप्पी लाइव्स’ कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन होंगे।
तेरापंथ महिला मंडल की नेहा जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 29 सितम्बर को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक पटवा भवन, टैगोर नगर, रायपुर में होगा। इस कार्यक्रम में कपल्स को भाग लेना है। कार्यक्रम कपल्स के जीवन में नई शक्ति, ऊर्जा और सद्भाव का संचार करने का एक सुनहरा अवसर है ताकि आप एक साथ मजबूत और स्वस्थ संबंध बनाए रख सकें।
नेहा ने आगे बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जोड़ों को एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने, एक-दूसरे के अंतर को जानने, एक आदर्श जोड़े का सिद्धांत और गतिविधि के साथ मधुर पारस्परिक संचार के बारे में बताया जाएगा।