तेज रफ्तार कार ने मोड़ में गाय के बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने मोड़ में बैठे गाय के एक बछड़े को रौंद दिया। घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। घटना 23 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेल्सटैक्स कॉलोनी में हुई। CCTV फुटेज में देखा गया कि मोड़ पर बैठे बछड़े को कार चालक ने बेरहमी से रौंदते हुए गाड़ी को आगे बढ़ा लिया। बछड़े की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
घटना के बाद आस-पास खड़ी गायें बछड़े के पास आ गईं, लेकिन तब तक बछड़ा दम तोड़ चुका था। इस घटना के बाद फरार हुए वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन नंबर CG04 NV 5557 के अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।