बीजापुर में हुआ आईईडी ब्लास्ट... हादसे में पांच जवान हुए घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आईईडी ब्लास्ट में कई जवान घायल हुए हैं। घटना तर्रेम थाना के इलाके की बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पांच जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना उस वक्त घटी, जब जवान डिमाइनिंग की ड्यूटी पर निकले हुए थे।
जानकारी के मुताबिक तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट से 05 जवान घायल हुए हैं। चिन्नागेलुर केरिपु कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर जवान निकले थे। डिमाईनिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED के ब्लास्ट होने से 5 जवानों को चोंट आयी है। घायल जवानो को प्राथमिक उपचार उपरान्त उचित इलाज हेतु जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।