छत्तीसगढ़

CGPSC 2023: मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 703 अभ्यर्थी हुए चयनित

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग Chhattisgarh Public Service Commission ने जून 2023 में आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। मुख्य परीक्षा से 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है।
 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 17 विभिन्न सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई, जिसमें 1 लाख 58 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 3597 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जो 24 जून से 27 जून तक आयोजित की गई थी। अब मुख्य परीक्षा में सफल 703 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जा सकते हैं।